शराब पार्टी के दौरान भिड़ गए शराबी, डीजे संचालक समेत 6 पकड़े
ब्यूरो
Posted no : 29/03/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार के शिवालिक नगर में शराब पार्टी के दौरान लड़ाई झगड़ा करने वाले 6 हुडदंगियों को पुलिस ने सबक सिखाया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में स्थित होटल विस्तारा में कुछ लोग डीजे पर डांस करते हुए डीजे संचालक के साथ मारपीट करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ रहे लोगों को दबोचा और उन्हें थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
