जिले में गैस सिलेंडरों का स्टॉक पूरा, अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग
ब्यूरो
Posted no : 11/03/2026
हरिद्वार।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते गैस सिलेंडर सप्लाई में कमी आने की खबरों के बीच हरिद्वार में गैस के गोदाम पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। हालांकि जिला प्रशासन जिले में गैस का पूरा स्टॉक मौजूद होने की बात कहकर लोगों से पैनिक क्रिएट ना करने की अपील कर रहा है। इस बीच जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस डिसटीब्यूटरों के साथ मीटिंग कर सभी ग्राहकों को समय से गैस डिलीवरी देने के निर्देश दिए हालांकि देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है जिससे हरिद्वार के तमाम होटल ऑन आश्रमों मैं गैस की सप्लाई बंद होने से दिक्कत खड़ी हो गई है जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल का कहना है कि गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है बुकिंग बढ़ जाने से सप्लाई प्रभावित हुई है।
