होली पर योग गुरु का संदेश, धर्मगुरु और महाशक्तियां आगे आकर रुकवाएं मिडिल ईस्ट वॉर

होली पर योग गुरु का संदेश, धर्मगुरु और महाशक्तियां आगे आकर रुकवाएं मिडिल ईस्ट वॉर

ब्यूरो

Posted no : 04/03/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव भी होली के रंग में रंगे नजर आए। पतंजलि योगपीठ के योग भवन में सुबह के योगाभ्यास के बाद स्वामी रामदेव ने योग साधकों और पतंजलि यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ खूब होली खेली। स्वामी रामदेव ने सभी के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दी। मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने ईरान-इजरायल युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरा मिडल ईस्ट युद्ध की आग में जल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका डॉलर का वर्चस्व कायम करना चाहता है और जो देश अमेरिका की बात नहीं मानता अमेरिका उसे निशाना बनाता है। स्वामी रामदेव ने आह्वान किया कि सभी शिया और सुन्नी गुरुओं और विश्व की महाशक्तियों को आगे आकर इन युद्धों को रुकवा कर शांति स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *