पूरा नहीं हो पा रहा सीवर लाइन का काम, सड़क खोदकर भूला विभाग, लोग परेशान

पूरा नहीं हो पा रहा सीवर लाइन का काम, सड़क खोदकर भूला विभाग, लोग परेशान

ब्यूरो

Posted no : 22/02/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में पिछले करीब 1 साल से जारी सीवर लाइन डाले जाने का काम स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। यहां कई जगहों पर सड़क खोदकर सीवर लाइन तो डाल दी गई है लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। जिससे बाजारों और सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। मुख्य सड़कों पर इन गड्ढों के चलते ना सिर्फ ट्रैफिक की आवाजाही में बाधा खड़ी हो रही है। बल्कि आसपास के दुकानदारों का व्यापार भी ठप हो गया है। पेयजल निगम की सीवर शाखा की ओर से हरिद्वार के कई क्षेत्रों में ये सीवर लाइनें डाली जा रही हैं। विभाग की इस अनदेखी से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। वहीं हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित अप्रैल तक काम खत्म कर सड़कों की मरम्मत कर देने की बात कह रहे हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *