भूस्खलन के ट्रीटमेंट के कामों का निरीक्षण करने विदेशी वैज्ञानिकों का दल हरिद्वार पहुंचा
ब्यूरो
Posted no : 04/02/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के आसपास चल रहे पहाड़ियों के ट्रीटमेंट के काम का विदेशी भू वैज्ञानिकों के दल ने निरीक्षण किया। उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण प्रबंधन केंद्र और वर्ल्ड बैंक के द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम तहत विशेषज्ञों ने हरिद्वार की मनसा देवी पहाड़ियों का दौरा किया। 2 फरवरी से देहरादून में शुरू हुए इस एक साप्ताहिक कार्यक्रम में भारत, नेपाल और भूटान के भू विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
इस फील्ड विजिट का नेतृत्व ULMMC के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ हाकोन हेयर्डाल ने किया। विजिट में दौरान टीम ने मनसा देवी पहाड़ी पर चल रहे वैज्ञानिक जांच कार्यों जैसे भू-डिज़ाइन, ड्रिलिंग और जियोफिजिकल मैपिंग को नजदीक से देखा, और जाना कि कैसे ढाल, स्थिरता, जल निकासी सुधार और मॉनिटरिंग सिस्टम से भूस्खलन के जोखिम को कम किया जा सकता है।
