शारदीय कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटे अधिकारी पुलिस की हुई इंटरस्टेट मीटिंग

शारदीय कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटे अधिकारी पुलिस की हुई इंटरस्टेट मीटिंग

ब्यूरो

Posted no : 31/01/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने वाली है। इस कांवड़ यात्रा में यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचते हैं। शनिवार को हरिद्वार और बिजनौर पुलिस के बीच अंतरराज्य समन्वय मीटिंग हुई। जिसमें कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लानिंग की गई।

2 फरवरी से महाशिवरात्रि तक चलने वाली कांवड़ यात्रा में कई लाख श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और मेला सकुशल संपन्न हो इसके लिए सभी जरूरी तैयारी की गई है। इंटर स्टेट मीटिंग में हरिद्वार के एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, बिजनौर के एसपी सिटी केजी सिंह समेत दोनों जनपद पुलिस के कई अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी शामिल हुए।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *