रिहायशी कॉलोनी में टहलता हुआ नजर आया जंगली हाथियों का झुंड

रिहायशी कॉलोनी में टहलता हुआ नजर आया जंगली हाथियों का झुंड

ब्यूरो

Posted no : 22/01/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के जगजीतपुर में जंगली हाथियों का झुंड नज़र आया। रिहायशी कॉलोनी में रात के समय तीन जंगली हाथी चहल कदमी करते दिखे। इस दौरान हाथियों ने सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। घरों के बाहर जंगली हाथियों को देखकर कालोनी वासी सहम गए। काफी देर तक रिहायशी कॉलोनी में घूमने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए। हालांकि वन विभाग का कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। जंगली हाथियों की रिहायशी इलाके में आवाजाही से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोग वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *