वीडियो: बेशर्मी की सारी हदें पार, युवतियों के सामने सरे राह कर डाली अश्लील हरकत
ब्यूरो
Posted no : 21/01/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में टहलने निकली लड़कियों के सामने एक शख्स की घिनौनी करतूत सामने आई है। जिसमें अधेड़ उम्र का शख्स इवनिंग वॉक पर निकली महिलाओं और लड़कियों के सामने अश्लील हरकत करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। घटना रविवार शाम शंकराचार्य चौक के पास नहर पटरी का है। जहां सुबह और शाम कई आम शहरी टहलने के लिए निकलते हैं।
बताया गया की अश्लील हरकत करने वाला शख्स स्कूटी पर सवार होकर पहले काफी देर तक लड़कियों का पीछा करता रहा। उसके बाद उसने सरे राह घिनौनी हरकत शुरू कर दी। इसके बाद एक लड़की ने खुद अपने मोबाइल फोन से इसकी वीडियो रिकॉर्ड की। आरोपी की स्कूटी की नंबर प्लेट भी गायब थी इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं पहुंची है। हालांकि घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है।
