ब्रह्मलीन संत को दी गई भू समाधि, तमाम संतों ने दी श्रद्धांजलि

ब्रह्मलीन संत को दी गई भू समाधि, तमाम संतों ने दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो

Posted no : 19/01/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष दिवंगत अर्जुन पूरी को भू समाधि दी गई। भूपतवाला स्थित तुलसी मानस मंदिर परिसर में भू समाधि की क्रिया को संपन्न किया गया। वयोवृद्ध संत अर्जुन पुरी का रविवार को निधन हो गया था। दिवंगत संत को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में साधु संत और दूर-दूर से उनके अनुयाई पहुंचे। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी की मौजूदगी में ब्रह्मलीन संत को भू समाधि दी गई। दिवंगत महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी प्रसिद्ध कथावाचक थे। उन्होंने हरिद्वार में तुलसी मानस मंदिर की स्थापना की थी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *