हरिद्वार।
हरिद्वार की सड़कों पर बेतहाशा घूम रही ई रिक्शाओं पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग हरकत में आया है। डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग आई-रिक्शाओं और इन रिक्शाओं के चालकों का वेरिफिकेशन करने जा रहा है। जिसके लिए पूरे जिले भर में अभियान चलाया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने भगत सिंह चौक पर चेकिंग अभियान चला कर कई ई-रिक्शाओं के चालान काटे और सीज भी की। एआरटीओ ने जानकारी दी की वेरिफिकेशन अभियान में अनधिकृत रूप से चलाई जा रही ई-रिक्शाओं पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ई-रिक्शाओं के लिए जोन भी निर्धारित किए जाएंगे।

नेहा झा, एआरटीओ, प्रवर्तन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *