वन विकास निगम ने हरिद्वार में खोला खनन चुगान, विधिवत किया उद्घाटन

वन विकास निगम ने हरिद्वार में खोला खनन चुगान, विधिवत किया उद्घाटन

ब्यूरो

Posted no : 28/10/2025

हरिद्वार।
मॉनसून सीजन बीत जाने के बाद हरिद्वार में वन विकास निगम की ओर से खनन चुगान खोल दिया गया है। लालढांग क्षेत्र की रवासन नदी के कटेबढ़ गेट पर साल 2025- 26 के लिए विधिवत खनन चुगान के काम की शुरुआत की गई। इस दौरान वन विभाग और वन विकास निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहे। खनन सामग्री होने के लिए वन विकास निगम ने अभी तक 21 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया है।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने कहा कि वन विकास निगम की ओर से खनन और चुकान के लिए लॉट आवंटित किए जाते हैं जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है। इस बार ओवरलोडिंग को रोकने के लिए हर गेट पर वेइंग मशीन लगाई गई हैं। साथ ही एसओजी और जांच की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। डीएफओ ने कहा की उम्मीद है कि इस बार बेहतर राजस्व की प्राप्ति होगी और स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल सकेगा।

गौरतलब है कि उत्तराखंड वन विभाग की ओर से वन विकास निगम के माध्यम से खनन लॉट का आवंटन किया जाता है। मानसून सीजन में हर बार खनन-चुगान का कार्य बंद कर दिया जाता है और सर्दियों की शुरुआत में खनन चुगान शुरू किया जाता है। हर बार खनन चुगान के दौरान वाहनों को ओवरलोड कर ज्यादा खनिज सामग्री ढोने और खनन सामग्री चोरी होने के मामले सामने आते हैं। हालांकि अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ नियमों के मुताबिक खनिज सामग्री के चुगान की बात कह रहे हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *