सनसनी: अधजली हालत में मिला महिला का शव, हत्या कर जलाने की आशंका
ब्यूरो
Posted no : 18/10/2025
हरिद्वार।
हरिद्वार में एक महिला का अधजली हालत में शव मिलने से सनसनी मची हुई है। यहां श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली में हाईवे के पास एक महिला का शव जली हुई और क्षत विक्षत हालत में मिला है। सुबह सैर के लिए निकले राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची श्यामपुर थाना पुलिस और आलाधिकारियों ने प्रारंभिक जांच की मृतक कौन है और कहां की रहने वाली है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस हत्या कर शव को रोकने और पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने का मामला मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
