हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र में एक घर में विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। रात के वक्त जसवीर नाम के घर में मौजूद लोगों ने मगरमच्छ को देखा तो उनके होश उड़ गए। मगरमच्छ दबे पांव मवेशियों की ओर बढ़ रहा था। आनन फानन में इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। खेड़ीकलां गांव में मगरमच्छ की सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ क्विंटल वजनी मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। वन विभाग टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया है। ग्रामीण के घर में मगरमच्छ की सूचना पाकर यहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *