हरिद्वार।
हरिद्वार की पोश कॉलोनी शिवालिक नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चैन स्नेचिंग हो गई। घटना रानीपुर कोतवाली इलाके के शिवालिक नगर के एच क्लस्टर की है। सुबह के वक्त घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली 72 साल की महिला के पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश ने महिला के गले से चैन छीनी और फरार हो गया। चैन स्नेचर की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *