हरिद्वार।
लैंड यूज चेंज कर हरिद्वार में हुए करोड़ों के नगर निगम जमीन घोटाले के बाद प्रशासन सख्त है। हरिद्वार के नए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चार्ज संभालने बाद एसडीएम, तसीलदार और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों को लैंड यूज चेंज और भूमि हस्तांतरण जैसे मामलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। डीएम के सख्त निर्देश है कि ऐसे हर मामले में स्थलीय निरीक्षण के बिना रिपोर्ट ना लगाई जाए और सभी मानकों के पूरा होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाए।

डीएम ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे मामलों में कोई लापरवाही या गड़बड़ सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि हरिद्वार के बहुचर्चित 54 करोड़ के नगर निगम जमीन खरीद घोटाले में मकानों को ताक पर रखकर जमीन का लैंड यूज चेंज किया गया था। जिसके चलते 15 करोड़ कीमत वाली जमीन को 54 करोड़ में खरीदा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *