हरिद्वार।
हरिद्वार के एआरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने वाले लोगों को अब आधुनिक टेस्टिंग ट्रैक पर गाड़ी चलाकर दिखानी होगी। इस टेस्ट में पास होने पर ही उन्हें डीएल जारी किया जा सकेगा। परिवहन विभाग की ओर ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की शुरुआत कर दी गई है। 76 लाख रुपए की लागत से बना ये ट्रैक पिछले साल बनकर तैयार हो गया था। हालांकि मुख्यमंत्री के वर्चुअली उद्घाटन के बाद इसका इस्तेमाल पिछले महीने से शुरू किया गया है।

एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने बताया कि इस ट्रैक में स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग, ढलान और तीव्र मोड़ जैसे जगहों पर ड्राइविंग कर रियलिस्टिक टेस्ट देना होगा। आवेदक ने कैसी ड्राइविंग की इसकी एक रिपोर्ट जनरेट होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आवेदक को नया डीएल जारी या रिन्युवल किया जा सकेगा।

   निखिल शर्मा, एआरटीओ, हरिद्वार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *