हरिद्वार।
पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद स्टंट बाज और हुड़दंगी बाज नहीं आ रहे हैं। हरिद्वार में एक कार से हुड़दंग मचाने का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो बीएचईएल मेन रोड का है, जिसमें एक कार में सवार पांच युवक खतरनाक ढंग से कार दौड़ा कर स्टंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं तेज रफ्तार चल रही कार में एक युवक खिड़की खोलकर बाहर लटककर हुड़दंग करता हुआ भी नजर आया। आपको बता दें की बीएचईएल मेन रोड पर काफी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में हुड़दंगी युवकों की ये स्टंट बाजी हादसों को न्योता दे रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

युवकों के हुड़दंग का वीडियो वायरल होने के बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और हुड़दंगी युवकों की तलाश कर उनका ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान किया गया साथ ही उनकी कार को भी सीज कर दिया गया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला का कहना है कि ऐसे हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *