हरिद्वार।
अर्ध कुंभ मेला 2027 की नवनियुक्त महिला अधिकारी आईएएस सोनिका ने चार्ज संभाल लिया है। मंगलवार को हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन पहुंचकर आईएएस सोनिका ने चार्ज संभाला और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी। मेलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों के द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन के जरिए कुंभ मेले के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ मेले के लिए लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों तरह के काम किए जाने हैं। समय रहते सभी काम पूरे कर लिए जाएं इसको लेकर कामों को आगे बढ़ाया जा रहा है। 2027 का अर्ध कुंभ मेला प्रयागराज में आयोजित हुए कुंभ मेले की तर्ज पर भव्य ढंग से आयोजित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *