हरिद्वार।
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गई। शुक्रवार को हरियाणा के करनाल से शहीद विनय नरवाल के पिता और भाई उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे, और हर की पैड़ी पर विधि विधान से अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। अस्थियां विसर्जित करने के दौरान विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल बिलख बिलख कर रोते रहे और अपने बेटे को याद करते रहे। तीर्थ पुरोहित सूरज ने अस्थि विसर्जन का कार्य संपन्न कराया। इस दौरान हरिद्वार विधायक समेत अन्य भाजपा नेताओं और सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई थी। बुधवार को करनाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
