हरिद्वार।
हर की पैड़ी पर आज भव्य दीपोत्सव मनाया गया। जिला प्रशासन, गंगा सभा और अन्य संगठनों ने गंगा घाटों पर 3 लाख से ज्यादा दिए जलाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दीपोत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान हर की पैड़ी पर ड्रोन शो भी हुआ। जिसमें 500 ड्रोन के जरिए आसमान में कई आकृतियां बनाकर दर्शी गई। गंगा आरती में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव और ड्रोन शो में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भजन संध्या में भी शामिल हुए। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कई भजनों की प्रस्तुतियां दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के रजत उत्सव और दीपोत्सव को भव्य ढंग से बनाया जाना था। लेकिन अल्मोड़ा हादसे के चलते कार्यक्रम को सीमित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक है। आज हर की पैड़ी पर ये संकल्प लिया गया है कि अगले 10 वर्षों में उत्तराखंड हर क्षेत्र में श्रेष्ठ राज्य बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *