हरिद्वार।
हरिद्वार में बड़े-बड़े दावे करके स्कूटर बेचना ओला कंपनी को भारी पड़ गया है। ग्राहकों से मिली तमाम शिकायतों पर मंगलवार को आर्य नगर स्थित ओला के शोरूम पर एआरटीओ ने रेड मारी। रेड से पहले ओला शोरूम में ग्राहकों की भीड़ लगी थी और सेल्समेन ग्राहकों को वाहन की खूबियां गिना रहे थे। लेकिन जैसे ही एआरटीओ अधिकारी पहुंचे तभी वहां हड़कंप मच गया।

सूत्रों से पता चला कि शोरूम के इंचार्ज भी अधिकारियों की आने की सूचना पाकर पहले ही गायब हो गए। एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कई ग्राहकों की ओर से स्कूटर और सर्विस को लेकर शिकायतें मिल रही थी। आज शोरुम पर जाकर निरीक्षण किया गया है लेकिन शोरूम के मैनेजर के ना होने के चलते सभी जानकारियां ठीक से नहीं मिल पाई है। सर्विस संबंधी कुछ कमियां सामने आई हैं। जिसके लिए कंपनी को नोटिस दिया जाएगा। कंपनी अगर नियमों का पालन नहीं करती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत भी मौजूद रहीं।

 

नाम बड़े दर्शन छोटे

हरिद्वार में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस्तेमाल कर रहे कुछ ग्राहकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचते वक्त कंपनी के सेल्समैन बड़े-बड़े दावे करते हैं और प्रोडक्ट की क्वालिटी भी टॉप क्लास बताते हैं। लेकिन अगर कुछ ही दिनों के भीतर वाहन में कोई टेक्निकल फॉल्ट आता है तो कंपनी के कर्मचारी हाथ खड़े कर देते हैं और ग्राहकों को सर्विस डिपार्टमेंट के लोगों के पास जाने के लिए कहते हैं। ओला की सर्विस भी माशा अल्लाह है। यहां सर्विस से जुड़े कर्मचारी ग्राहकों को अटेंड तक नहीं करते और ना ही उनके पास पर्याप्त स्पेयर पार्ट्स मौजूद होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed