हरिद्वार।
जगजीतपुर में लगातार हाथियों का झुंड नज़र आ रहा है। हाथियों का ये झूठ आए दिन जंगल से निकल कर जगजीतपुर के रिहायशी इलाके में सड़कों पर चहल कदमी करता दिख रहा है। आज सुबह के वक्त हाथियों का झुंड सुबह के सैर पर निकला। वीडियो में एक साथ 5 हाथी सड़क से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। हाथियों को देखकर सड़क पर लोगों की आवाजाही ही थम गई।

स्थानीय लोगों की मांग है कि वन विभाग को हाथियों को आने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। हरिद्वार फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि जल्द ही इस क्षेत्र में वन प्रहरी तैनात कर हाथियों को आबादी में आने से रोकने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed