हरिद्वार।
देश की नवरत्न कंपनियों में शुमार हरिद्वार स्थित बीएचईएल फैक्ट्री में करीब 1 करोड़ रुपए की कीमत की धातु चोरी हो गई। मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक ज्वालापुर का कबाड़ी भी शामिल है। बीती 22 अगस्त को बीएचईएल प्रबंधन ने रानीपुर कोतवाली में कारखाने के यार्ड रखीं से निकिल धातु की 17 क्विंटल प्लेट चोरी होने की सूचना दी थी। मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 3 लोगों को रोकने का इशारा किया। लेकिन संदिग्धों ने गाड़ी दूसरी और मोड़ दी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए कार को घेर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी में पीछे बोरियों में बंद कर रखी हुई धातु को बरामद किया।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि करीब साढ़े 7 क्विंटल धातु बरामद कर ली गई है। कुछ माल ज्वालापुर के कबाड़ी को बेचा गया था। और उससे मिले पैसों से नई स्कॉर्पियो कर खरीदी गई थी।
एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर भेल के किसी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *