हरिद्वार।
रविवार को हुई सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली करने पहुंचे दो मुन्नाभाइयों को उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया हैं। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर सेंटर के बाहर से पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उधम सिंह यूपी के मेरठ और सॉल्वर अनुपम कुमार बिहार के पटना का रहने वाला है। आरोपियों की योजना के मुताबिक एक अभ्यर्थी के बदले सॉल्वर को परीक्षा में बैठना था, पुलिस के मुताबिक पेपर सॉल्व करने और नौकरी लगवाने का सौदा 16 लाख रुपए में तय हुआ था।

हालांकि एसटीएफ ने परीक्षा से पहले ही दोनों मुन्ना भाइयों को धर दबोचा। दोनों आरोपी पिछले साल भी यूपी में परीक्षा में धांधली के आरोपों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया की मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने दो सॉल्वरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नकल विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *