हरिद्वार।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर साधु संतों में रोष है। साधु संत लगातार सरकार से इस मामले में कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में साधु संतों ने मीटिंग आयोजित कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संतों की मीटिंग में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, महामंत्री राजेंद्र दास समेत तमाम अखाड़ों के महामंडलेश्वर और अन्य संत मौजूद रहे।

संतों ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद वहां के हिंदुओं के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार को कदम उठाकर बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा की इस मामले में यूनो और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को भी हस्तक्षेप कर बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए। वहीं उन्होंने बांग्लादेश के दो करोड़ हिंदुओं के लिए अलग देश बनाए जाने की मांग भी कर डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *