हरिद्वार।
शुक्रवार को कांवड मेले का समापन हो गया है। हरिद्वार में इस बार भी 4 करोड़ कावड़ यात्री कांवड लेने पहुंचे हैं। प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक 22 जुलाई को शुरू हुए कावड़ मेले में बृहस्पतिवार शाम तक 4 करोड़ 4 लाख शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भरकर जा चुके हैं। पिछले साल कांवड मेले में 4 करोड़ 8 लाख शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे थे। आज दिन भर हरिद्वार में हर की पैड़ी से लेकर हाइवे तक पूरी धर्मनगरी कावड़ियों से पटी हुई नजर आई। हरिद्वार में इस वक्त डाक कांवड़िए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं और हाईवे पर पूरी तरह से कांवड़ियों का कब्जा है। पूरी रात कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को शिवरात्रि के दिन सभी शिव भक्त शिवालयों पर गंगाजल चढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *