हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार हरिद्वार पहुंचकर शिव भक्त कावड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ओम घाट पर कुछ कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया और उनकी कांवड यात्रा के लिए मंगल कामना की। इसके बाद ओम घाट पर आयोजित शिव संध्या कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने शिरकत की। इस प्रोग्राम में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की परिपाटी अतिथि देवो भव की है। धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी तादाद में शिव भक्त कांवड़िए पहुंच रहे हैं। इसलिए एक शिवभक्त होने कांवड़ियों का स्वागत करना उनका दायित्व बनता है।
कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल
हरिद्वार कांवड मेले में मंगलवार को शिवभक्त कावड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। हर की पैड़ी से लेकर हरिद्वार हाईवे तक हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा वर्ष की गई। हर की पैड़ी पर फूल बरसाए जाने के दौरान लाखों की तादाद में शिव भक्त कावड़िया मौजूद थे। कांवड़ियों के जोरदार स्वागत से शिव भक्त उत्साहित नजर आए और पूरी हर की पैड़ी बोल बम के जयकारों से गूंज उठी। इस दौरान कांवड़ियों ने धामी सरकार के हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के कदम की खूब तारीफ की।
