हरिद्वार।
हरिद्वार नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर रविवार शाम उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब देहरादून से अमरोहा जा रही एक डस्टर कार में अचानक आग लग गई। कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। कार सवार ने किसी तरह कार रोक कर अपनी जान बचाई। घटना चंडी देवी मंदिर के पास की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग का पर काबू पाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *