हरिद्वार।
जेई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर आज सैकड़ों अभ्यर्थी हरिद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के बाहर धरने पर बैठ गए। नाराज अभ्यर्थियों ने लोक सेवा आयोग के अधिकारियों पर रिजल्ट लटकाने का आरोप लगाया और मांग पूरी ना होने तक धरना जमाए रखने की चेतावनी दी। साल 2021 में लोक सेवा आयोग द्वारा जेई भर्ती निकाली गई थी।

पटवारी भर्ती घोटाला सामने आने के बाद इस परीक्षा को भी निरस्त कर दिया था। आयोग द्वारा दिसंबर 2023 में दोबारा जेई भर्ती परीक्षा कराई गई लेकिन अभी तक परीक्षा परिणाम रिजल्ट घोषित ना होने से बेरोजगार अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा परिणाम लटकने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *