हरिद्वार।
लोकसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को हुआ। मतदान के दिन धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतों में भी वोटिंग को लेकर उत्साह दिखा। यहां जूना अखाड़े के संतों ने सेवा सदन स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। वहीं जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम ने हरिराम आर्य इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान सभी संत लोगों से बढ़ चढ़कर वोट डालने की अपील करते हुए नजर आए।
शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम ने कहा की लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान प्रक्रिया ने प्रतिभाग करना चाहिए। इस बार मतदान को लेकर लोगों में उत्साह की कमी नजर आ रही है चुनाव आयोग को इसके लिए और बेहतर व्यवस्थाएं करनी चाहिए।
