हरिद्वार।
कल होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों आज रवाना हुईं। हरिद्वार के भेल सेक्टर 4 स्थित केंद्रीय विद्यालय से को पोलिंग पार्टियों का केंद्र बनाया गया है। यहां से लोकसभा की सभी विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। शाम तक ये सिलसिला जारी रहेगा।
पोलिंग पार्टियों के अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद सावधानी बरतने और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। हरिद्वार जिले में करीब 14 लाख मतदाता है जिले में 861 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पूरे दिन व्यवस्थाओं पर अपनी नजर बनाए रखी। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होने जा रही है।
