हरिद्वार।
ईद से एक दिन पहले हरिद्वार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता की डांट से नाराज नाबालिक भाई बहनों ने ट्रेन की पटरी पर लेट कर खुदकुशी कर ली।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्साबाना मोहल्ले में रहने वाले फारुख के 16 साल के बेटे समीर और 14 साल की बेटी अलीसबा ने लालपुल रेलवे की पटरी पर लेट कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के क्षत विक्षत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन को पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था जिससे दोनों नाराज थे। इसलिए उन्होंने खुदकुशी करने की ठान ली। ईद से एक दिन पहले भाई बहन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *