हरिद्वार।
हरिद्वार में चार धाम यात्रा से पहले यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। यहां एफएस डब्ल्यू यानी मोबाइल टेस्टिंग वैन के जरिए कई होटलों और ढाबों के खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की गई। नजीबाबाद हाईवे पर चल रहे ढाबों, हरिद्वार शहर की पार्किंग में बने ढाबे समेत अलग-अलग जगह से करीब डेढ़ सौ सैंपलों को जांचा गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी के मुताबिक ज्यादातर सैंपल गुणवत्ता में सही पाए जा रहे हैं।

हालांकि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। खाद्य पदार्थों के सैंपल संदिग्ध मिलने पर या स्टेंडर्ड पाए जाने पर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लगातार सैंपलिंग और जांच की कार्यवाही जारी रहती है। नवरात्रे शुरू होने से पहले कुट्ट के आटे और अन्य व्रत के खाद्य पदार्थों की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *