हरिद्वार।
4 दिन पहले बसपा में शामिल हुई भावना पांडे ने बसपा छोड़ दी है। भावना पांडे को हरिद्वार लोकसभा से बसपा का कैंडिडेट बनाया जाना था प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भावना पांडे ने बसपा ज्वाइन की थी। बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने जानकारी दी की जॉइनिंग के बाद से भावना पांडे पार्टी नेताओं के संपर्क में नहीं है और किसी का फोन भी नहीं उठा रही हैं। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास नेताओं की कमी नहीं है। जल्द ही नए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। खबरों के मुताबिक भावना पांडे ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी मैदान छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *