हरिद्वार।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने 25 साल तक घुइयां नहीं छीली हैं। उनकी मेहनत का फल चुनाव लड़ रहे उनके बेटे को जरूर मिलेगा। हरीश रावत और वीरेंद्र रावत आज हरिद्वार पहुंचे थे जहां उन्होंने लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में चुनाव कार्यालय खोले। वीरेंद्र रावत को पैराशूट उम्मीदवार बताने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर हरीश रावत ने कहा कि वे हरिद्वार क्षेत्र में 25 साल से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं। अगर उन्होंने घुइयां नहीं छीली होंगी तो कांग्रेस प्रत्याशी को उनके कामकाज का फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *