हरिद्वार।
हरिद्वार में कांग्रेस कैंडिडेट का नाम फाइनल होने से पहले पार्टी को झटका लगा है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस नेता और विधायक अनुपमा रावत के करीबी अर्जुन चौहान ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली है। आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में अर्जुन चौहान को भाजपा ज्वाइन कराई गई।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए अर्जुन चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण की कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत की कार्यशैली पर सवाल बड़े सवाल उठाए और कहा कि लोकसभा चुनावों में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को बंपर बोट दिलाने के लिए काम करेंगे। आपको बता दे की अर्जुन चौहान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में वे हरीश रावत की बेटी और विधायक अनुपमा रावत को चुनाव लड़ाकर जिताने वाले लोगों में प्रमुख रूप से शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *