हरिद्वार।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार दौरे के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया जब भाजपा के जिला अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री डाम कोठी पर एक एमओयू सेरेमनी में वर्चुअल शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष लव शर्मा, उपाध्यक्ष आशू चौधरी और अन्य भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों पर धक्का मुक्की का आरोप लगाया।

वीआईपी दौरों में पार्टी नेताओं के साथ हो रही अभद्रता 

नाराज भाजपा नेताओं ने कहा कि अधिकारी सीएम की सुरक्षा के नाम पर उनके साथ अभद्रता कर रहे हैं। वीआईपी दौरों के दौरान पार्टी नेताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है। सीएम की मोजुदगी में भाजपा नेताओं की नाराजगी देखकर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस के सीनियर अधिकारी उन्हें मनाने पहुंचे, काफी देर की मान मनव्वल के बाद नाराज भाजपा नेताओं को अंदर ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *