हरिद्वार।
हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या कॉलेज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंटर कॉलेज को जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘बेस्ट वाटर मैनेजमेंट’ नेशनल अवार्ड मिला है। दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय और यूनेस्को द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल पूनम राणा को पुरस्कार दिया। इस कैटेगरी में पुरस्कार पाने वाला जीजीआईसी ज्वालापुर प्रदेश का एकमात्र स्कूल है। इंटर कॉलेज को बड़ा अवार्ड मिलने पर कॉलेज के शिक्षकों और छात्राओं में उत्साह है। और यहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

जल संरक्षण के लिए अभियान चलाती हैं छात्राएं

प्रिंसिपल पूनम राणा ने बताया कि इस कैटेगरी में देश भर से 30 से ज्यादा विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था, लेकिन उनके विद्यालय को ये अवार्ड मिलना खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी की छात्राएं जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक करती हैं। जिसकी जल शक्ति मंत्रालय और यूनेस्को के द्वारा सराहना की गई। पुरस्कार मिलने से कॉलेज के शिक्षकों और छात्राओं मैं काफी उत्साह है। आपको बता दें कि छात्राओं की संख्या के लिहाज से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर गढ़वाल मंडल का सबसे बड़ा विद्यालय है। इसमें 1600 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *