हरिद्वार।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास नगर निगम और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कई दुकानों पर छापेमारी करते हुए खाने के सैंपल लिए। रविवार को तहसीलदार रेखा आर्य के नेतृत्व में हुई छापेमारी की कार्रवाई में सफाई व्यवस्था दुरुस्त ना होने और कई अनियमितता मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों की टीम ने 8 दुकानों पर चालान किए और 6 दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। प्रशासन की कार्रवाई से कई दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

तहसीलदार ने बताया कि यात्री बाहुल्य क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध हो साथ ही ड्राई एरिया में मांस मदिरा ना परोसा जाए इसके लिए नगर निगम फूड सेफ्टी डिपार्मेंट की संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। आगे भी समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई की जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *