हरिद्वार।

थाना बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी मची हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने प्रेम प्रसंग का हवाला देते हुए युवती सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर सत्संग भवन के पास एक युवक का शव पड़ा है, शव की पहचान संजीत पुत्र सुरेश निवासी बहादराबाद के रूप में हुई। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे संजीत की मां सविता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में ताहिर दी। आरोप है कि रविवार देर रात निशा ने संजीत को फोन करके बुलाया था, वहां पहुंचने पर विकास उसके भाई सचिन, अरुण , सुधांशु, रॉबिंस, प्रमोद रॉबिन ने मिलकर बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर बहादराबाद थाना पुलिस ने युवती समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed