हरिद्वार।
मनसा देवी मंदिर रोपवे को बंद कर दिया गया है। 31 दिसंबर को रोपवे की लीज खत्म होने के चलते रोपवे बंद हुआ है। जिसके चलते श्रद्धालुओं के सामने पैदल रास्ते से ही मंदिर में दर्शन करने जाने का विकल्प बचा हुआ है। मंदिर रोपवे मार्ग से दो से ढाई हजार लोग रोजाना दर्शन के लिए जाते हैं। प्रशासन रोपवे कंपनी उषा ब्रेको की लीज बढ़ाने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि उषा ब्रेको नाम की कंपनी मनसा देवी मंदिर रोपवे का संचालन करती है। 2021 में कंपनी की लीज खत्म होने के बाद ढाई साल के लिए लीज का एक्सटेंशन किया गया था। ये एक्सटेंशन 31 दिसंबर को खत्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *