हरिद्वार।
श्री पंच दिगंबर अखाड़े से जुड़े एक संत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित अखाड़े में 10 दिसंबर से एक बड़ी भागवत कथा का आयोजन होना था, कथा की जिम्मेदारी देख रहे 80 वर्षीय स्वामी पवित्र दास बीती 5 दिसंबर को अखाड़े से ही कहीं जाने के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। जिसके बाद उनके शिष्यों ने कनखल थाने में संत की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस 

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और लापता संत की तलाश की जा रही है। साथ ही उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। हालांकि अभी तक लापता संत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। संत रविवार से शुरू होने वाली भागवत कथा की सारी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मामला पैसे से जुड़ा भी हो सकता है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कनखल थाने में बुजुर्ग की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *