नई दिल्ली।
पति-पत्नी के झगड़े में पड़ोसियों को परेशान होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन बीते दिन पति पत्नी के बीच चलती फ्लाइट में झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि फ्लाइट की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। झगड़ा करने वाले पति पत्नी जर्मनी के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार फ्लाइट जर्मनी के म्यूनिख से बैंकॉक जा रही थी। जब फ्लाइट हवा में थी उसे समय पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखे झगड़ा इस कदर उग्र हो गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। अन्य यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए क्रू मेंबर ने फ्लाइट को तय रूट से डायवर्ट कर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट में आपात लैंडिंग कराई। जिसके बाद दोनों यात्रियों को सक्षम अथॉरिटी के हवाले कर दिया गया। जहां से उन्हें वापस जर्मनी भेज दिया गया।
