देहरादून।
उत्तराखंड में बुधवार को पुलिस महकमे में तबादले हुए हैं। जिनमें 5 आईपीएस और 14 पीपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। गृह विभाग की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं आईपीएस सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी बनाया गया है। वहीं आईपीएस ममता बोहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
पीपीएस पंकज गैरोला को एसपी सिटी हरिद्वार, शेखर सुयाल को एसपी देहात ग्रामीण बनाया गया है। वहीं हरबंश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है। तबादले की पूरी सूची नीचे देखें।

