शर्मनाक: मंदिर से लौट रही महिला के साथ युवक ने की छेड़खानी, देखिए वीडियो


ब्यूरो
Posted no : 02/05/2024
हरिद्वार।
लक्सर में सरेराह महिलाओं के साथ छेड़खानी आम बात हो गई है। यहां अक्सर महिलाओं के साथ छेड़खानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। मंदिर से लौट रही एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। जिसमें सड़क पर अकेली जा रही महिला के पीछे से आए बाइक सवार ने युवकने महिला के साथ छेड़खानी की और फरार हो गया।
पुलिस को भी महिलाओं के साथ छेड़खानी की कई शिकायतें मिल रही है। लक्सर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रोथान का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए शोहदों और आरोपी युवक की खोजबीन में जुटी हुई है।