हरिद्वार के इस मंदिर पहुंचे यो यो हनी सिंह, पूजा अर्चना की
ब्यूरो
Posted no : 15/01/2026
हरिद्वार।
फेमस पंजाबी सिंगर हनी सिंह धार्मिक रंग में रंगे हुए नजर आए। बृहस्पतिवार को हरिद्वार पहुंचे हनी सिंह ने नीलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और संतो से आशीर्वाद लिया। हनी सिंह अक्सर नीलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में अचानक हनी सिंह को देखकर लोगों का जमावड़ा लग गया और लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। मंदिर में दर्शन करने के बाद हनी सिंह वापस रवाना हो गए।
