दुनिया का सबसे लंबा आदमी सीखेगा योग, स्वामी रामदेव से मिलने पहुंचा
ब्यूरो
Posted no : 11/04/2026
हरिद्वार।
दुनिया का सबसे लंबा आदमी योग गुरु स्वामी रामदेव से योग सीखेगा। सहारनपुर के रहने वाले 8 फीट 2 इंच लंबे करण सिंह ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचकर स्वामी रामदेव से मुलाकात की। स्वामी रामदेव ने करण के साथ बातचीत की वीडियो भी जारी की। जिसमें करण की लंबाई को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। करण 12वीं क्लास का छात्र है। वह जहां भी जाता है लोग उसकी विशाल हाइट को देखकर हैरत में पड़ जाते हैं। करण के माता-पिता भी 7 फीट से ज्यादा हाइट के हैं। कुछ बीमारियों की वजह से करण स्वामी रामदेव के पास योगाभ्यास करने के लिए पहुंचा हुआ है।
