पतंजलि विश्वविद्यालय में जनजातीय मुद्दों को लेकर कार्यशाला का आयोजन
ब्यूरो
Posted no : 30/04/2026
हरिद्वार।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय में वर्कशॉप का आयोजन हो रहा है। वर्कशॉप के पहले दिन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण समेत आदिवासी जनजातीय समुदाय से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस दौरान संभाग, संवाद और समाधान को लेकर मंथन किया गया।
केंद्रीय मंत्री जुअल ओराम ने कहा कि चिंतन शिविर का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने प्रत्येक मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि आजादी के बाद आदिवासी समुदाय के साथ ही दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग का विकास हो, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास हो। इसी को लेकर चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है।
