‘कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेता एक जैसा बयान क्यों देते हैं’ देखिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का ये वीडियो


ब्यूरो
Posted no : 08/04/2024
देहरादून।
उत्तराखंड में कांग्रेस के कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र भट्ट किसी को फोन पर सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस से रिजाइन करो और भाजपा की सदस्यता ले लो। इतना ही नहीं महेंद्र भट्ट फोन पर सामने वाले व्यक्ति से प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आने का बयान देने की सलाह भी दे रहे हैं।
हालांकि महेंद्र भट्ट किस कांग्रेस नेता से बात कर रहे हैं ये पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि पूर्व कांग्रेस नेता और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल ने शनिवार को कांग्रेस से रिजाइन कर रविवार को भाजपा की सदस्यता ली है। उनके अलावा भी कई अन्य कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।