हरिद्वार।
वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने वाली पर्यटन विभाग की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का हरिद्वार के वरिष्ठ नागरिक बढ़-चढ़कर लाभ उठा रहे हैं। शुक्रवार को जिला पर्यटन कार्यालय परिसर से वरिष्ठ नागरिकों के तीसरे दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 33 तीर्थ यात्रियों का यह दल गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकला है। इससे पहले पर्यटन विभाग के द्वारा 60 यात्रियों के दो दलों को बैजनाथ और बद्री नाथ धाम भेजा जा चुका है।

जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने जानकारी दी कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत हरिद्वार जिले के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क चार धाम और उत्तराखंड के अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाती है। इस यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं पर्यटन विभाग की ओर से की जाती हैं। इस बार वरिष्ठ नागरिक बढ़-चढ़कर इस योजना के अंतर्गत धार्मिक यात्राओं का लाभ ले रहे हैं। वहीं गंगोत्री धाम यात्रा पर निकले वरिष्ठ नागरिकों ने भी सरकार की इस योजना की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *